u tell i search

Monday, November 12, 2012

जीवन शिल्प को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा में पहिचान बनाने वाले शिक्षण संस्थान ''प्रतिभा स्थली'' जबलपुर का हमने दौरा किया। वैसे तो प्रतिभा स्थली अपनी शिक्षण कार्य पद्धति और व्यवस्थित व समर्पित आ0 शिक्षक दीदियो के कारण शिक्षा में अब्बल है पर मात्र जैन लडकियों तक ही सीमित होने से अन्य  को उनका लाभ ही नहीं मिल पाता। पर जीवन शिल्प में हम सब जाति और वर्गो का ध्यान रखते हुए शिक्षा को सर्व शुलभ और सर्व हितकारी बनाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

प्रतिभा स्थली में हमने देखा ... क्लास रूम, मेस जिसे पायस पूर्णा के नाम से जाना जाता है, छात्रावास आडिटोरियम,व्यवस्थित वातावरण और 24 घंटे बालिकाओ के हित में लगी आ0 दीदीया इत्यादी कितना सुंदर  है यह सबकुछ भाई वाह....

Sunday, November 11, 2012

।।  जीवन शिल्प परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभ-कामनाये....।।

इतनी जल्दी नंबर वन

आखिर कोई भी काम हो समय तो लगता ही है, हाथो पर आम कहा जमते है पर ऐसा हो रहा है। जी हा कहते है तवियत से पत्थर को उछालो तो आसमान में भी छेद हो सकता है और मेहनत रंग लाती  ही है।यही विचार हमारे जीवन शिल्प इंटर कॉलेज पर लागु होते है। जहा महज चार माह में ही बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ सोच-विचार में भी बहुत बेहतर सुधर हुआ है। यह कहना किसी और का नहीं बल्कि छात्रो के माता-पिता /अभिभावकों का है। इसका कारण योग्य शिक्षण तो है ही उसके साथ-साथ बच्चो की चहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु समय-समय पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से उनको योग्य बनाना है।
इसी  में आगे बढ़ते हुए छात्रो की रूचि और ज्ञान बढ़ाने के लिए मुम्बई की एक ट्वाय कम्पनी ने जीवन शिल्प इंटर कॉलेज आकर बच्चो को तकनिकी शिक्षा से जोड़ने और उनके ज्ञान के स्तर को सरल तरीके से बढाने के लिए आने की स्वीकृति दे दी है। वे यहाँ (जीवन शिल्प ) आकर दिखायेगे की गाडियों की स्टेरिंग के घुमाने से गाडी कैसे मुड़ जाती है,मशीने कैसे काम  करती है इत्यादी अनेक तरह की तकनिकी समझ के लिए उपयोगी सामग्री (ट्वाय) डेमो के रूप में चलते हुए दिखाकर बताया जायेगा यानि भली प्रकार से देखकर सीखेगे मशीनी संचालन छात्र-गण । तो है न जीवन शिल्प सबसे आगे की दौड़ में सामिल।
                                                                                                                 विकास जैन 

Saturday, November 10, 2012

एक दिसम्बर को प्रेस क्लब की जिला स्तरीय मीटिंग जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में होगी।

अहिसक दीपावली मनायेगे जीवन शिल्प के छात्र और शिक्षक...

अहिसक दीपावली मनाने की पहल करते  हुए जीवन शिल्प परिवार पटाखे नहीं फोड़ेगा और नाहीं कोई असभ्य आचरण करेगा बल्कि मर्यादा पुरषोत्तम राम और भ0 महावीर के गुणों को जीवन में अपनाने के प्रयास में लगेगा। जीवन शिल्प के छात्र और शिक्षक दोनों के इस  संकल्प से निश्चित ही एक सुन्दर सन्देश देश में जायेगा। इतना ही नहीं आने वाली दीपावली की छुट्टियों के साथ स्टूडेंट्स ने उसका महत्व समझा और उसे मनाने का सही तरीका भी समझा।आज जीवन शिल्प परिवार से जुड़े सभी सदस्यों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

Monday, November 5, 2012

पत्रकारिता संघ की मीटिंग में जमकर बोले हम...

पत्रकारों की एक जुटता के उद्देश्य से वुलाई गई मीटिंग में सभी पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे जिसमे मुझे (M.D.जीवन शिल्प इंटर कॉलेज  ) भी  का अवसर मिला जहा मैंने पत्रकारिता के बेहतर कार्यो से अवगत करते हुए क्षेत्र के शिक्षा में पिछडे होने और कारण और उस पर खुद के कार्यो की जानकारी दी। जिसे सभी पत्रकार साथियों ने सराहा। इसके साथ ही  मीटिंग जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में करनी की बात कही।