u tell i search

Tuesday, May 7, 2013

निशुल्क स्टूडेंट समर कैम्प एवम टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प

  निशुल्क स्टूडेंट समर कैम्प एवम टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प 
                                       (दिनांक -21 से 30 जून 2013 )
बालक/बालिकाओ की बहुमुखी प्रतिभा के विकास को ध्यान में रखते हुए जीवन शिल्प परिवार लाया है ...
बाल रुचिकर व्यक्तित्व विकास आधारित दस दिवसीय दस शोर्ट कोर्सेस ....,

१ . कंप्यूटर                       गौरव राठौर सर ,परमार सर 
२ . इंग्लिश स्पकिंग           शिवकांत सर , विकास सर 

३ . म्यूजिक                       सुशांत सर, नामदेव सर 

४ . आर्ट ऑफ़ क्राफ्ट           अनुभूति मेम, रिया जैन 

५ . स्केचिंग                        सोनिया  जैन, अनुभूति मेम 

६ . मेहदी                            सोनम मेम, डॉ रूपल जैन 
७ . कर्सिव राइटिंग              दीपक सर, मनोज सर 

८ . रंगोली                           समीक्षा जैन, सोनम मेम 

९ . स्पोर्ट्स                          मनोज पुष्पकार सर, रितेश जैन 
१० . योग                            संतोष तिवारी सर , अरुण जैन 
 एक  बार फिर अध्यापको  की  पढ़ाने  की तकनीक और बेहतर बनाने के लिए जीवन शिल्प परिवार  23 से  27 जून तक  निशुल्क टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है . जिसमे अध्यापको का बौद्धिक  एवं रचनात्मक विकास कर उन्हें अध्यापन के विभिन्न तारीखों के बारे में बताया जायेगा।
           प्रशिक्षक - राजीव जैन (प्रवक्ता )डी.ए.बी.इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली 
                           प्रो.कैलाश चन्द जैन महरोनी  एवं अमिताभ सर जैनिथ कोचिंग ललितपुर 
                  संयोजक -  विकास जैन (ऍम.डी. जीवन शिल्प इंटर कॉलेज)
                  आयोजक - जीवन शिल्प परिवार 
        स्थान -   जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर ललितपुर (उ.प्र.)

Thursday, May 2, 2013

जीवन शिल्प द्रारा ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा के लिए एक वर्ष में किये गए कार्यो को लोगों ने खूब सराहा....

जीवन शिल्प द्रारा ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा के लिए एक वर्ष में किये गए कार्यो को लोगों ने खूब सराहा....
नये-नये तरीको से कराया गया शिक्षण बालको को खूब भाया और उनमे शैक्षिणिक विकास तो हुआ ही उनके रहन-सहन, चाल-ढाल में भी काफी सुधार हुआ.. 
जीवन शिल्प का उद्देश्य बालको में शिक्षा के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण जीवन का शिल्प यानि कि व्यक्तित्व का विकास कर उन्हें सही मायने में शिक्षित एवम संस्कारित बनाना है। जिसमे हमें प्रथम वर्ष में ही अच्छी सफलता मिली है। आगे भी हमारे द्रारा बाल जीवन शिल्प के लिए बेहतर कदम उठाये जाते रहेगे। 

बालको के जीवन शिल्प को ध्यान में रखते हुए जीवन शिल्प परिवार के प्रथम वर्ष में उठाये सारे कदम सकारात्मक एवम प्रभावी रहे है, जो कि जीवन शिल्प परिवार के उत्साह को अत्यधिक बड़ा देता है।
हमारा संकल्प है कि  गाव का बालक/बालिका भी बेहतर जीवन जिए एवम अपने देश-संस्कृति, शिक्षा इत्यादी को समझे और बेहतर नागरिक बने जिसे शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्य भी पता हो।