u tell i search

Friday, April 13, 2012

किसी ने कहा है सपना देख सकने वाला उसे पूरा भी कर सकता है.. मैंने भी एक सपना देखा था और उसे पूरा करने मे जुटा हुआ हु.. मै इसे पूरा कर
भी लूगा यह मेरा अति विश्वास नही बल्कि मेरे साथ जुड़े हजारो सपनों को पूरा करने का एक जिम्मेदारी भरा आत्मविश्वास है.. जी हा.. मेरा उत्साह तब और अधिक बढ़ जाता है, जव हमे लगता है की मेरा सपना हजारो.. बालको और उनके माता-पिता के सपनों को भी साकार करेगा/

जी मेरा सपना ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा लाना है... क्योकि...
                  ''शिक्षा से हो ग्राम विकास.
                         ग्राम विकास से देश विकास.''
जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर
 शिक्षा भी ऐसी जो जीवन का शिल्प करे.. यानि ''जीवन शिल्प'' जी.. बिलकूल यही नाम है.. हमारे इंटर कॉलेज का, जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर

Thursday, April 12, 2012

             जीवन शिल्प प्रणाम....
  सादगी..      संतोष..      स्वाध्याय...
         सफल जीवन का आधार.

Tuesday, April 3, 2012

महावीर जन्म जयंती की हार्दिक शुभ कामनाये...

पिछले दिनों रामनवमी अब महावीर जयंती फिर हनुमान जयंती...
आखिर ये जयन्तिये क्या कहना कहती  हैं इन महान पुरुषो का आदर्श जीवन हमे कितना आकर्षित करता है यह इसी बात से पता चल सकता है कि हमने उनके उपदेशो को कितना जीवन में उतारा.
मात्र जय जय करने से कुछ नहीं होगा क्योकि जैसे खाना-खाना चिल्लाने से पेट नहीं भरता उसके लिए आप भोजन करते है.. वैसे ही राम-राम या महावीर-महावीर चिल्लाने से कुछ नहीं होगा यदि जीवन में सुख-शांति, सफलता चाहते हो तो उनके आदर्शो/उपदेशो को जीवन में अपनाना ही होगा...
तो चलो अपनाये इन आदर्श महापुरुषों के आदर्श जीवन को...

महावीर जयंती की हार्दिक शुभ कामनाये...

जग में हिसा फैलाने को
        जब कातिल आमादा हो..
महावीर की ठोस अहिसा
           हम देगे ये वादा है...