u tell i search

Saturday, February 25, 2017

बी.एस.एफ. टीम आया जीवन शिल्प के आँगन में

बी.एस.एफ. जवानों का मन-भावन स्थल बना जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज..
चुनावी समर में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव प्रक्रिया बनाने का क्रेडिट हमारे इन जवानों को ही जाता है जो बोर्डर हो चुनाव हो या देश में आई कोई आपदा उसे सम्भालने के लिए बड़ी तत्परता से कार्यरत रहते हैं।
असल जिंदगी के हीरो इन्हे ही कहा जाना चाहिए।
जीवन शिल्प के आँगन में ऐसे पराक्रमी सौ से अधिक जवानों का आगमन हुआ।
भले ये चुनाव की व्यवस्था के लिए आये पर जीवन शिल्प को इनका भरपूर लाभ मिला।
B.S.F. हेड इंचार्ज के द्वारा जीवन शिल्प छात्र/छात्राओं को 80 मिनिट की क्लास मिली जिसमें जवानों की भर्ती & कार्य-विधि के बारे में बताया गया।
उत्सुक छात्रों को हथियार के प्रकार और प्रयोग के बारे में बताया और दिखाया गया।
छात्र/छात्राओं का उत्साह और बी.एस.एफ. जवानों का सरल व्यवहार दोनों ही एक-दूसरे के लिए प्रसन्नता दायक रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा देख माना कि जीवन शिल्प वास्तव में अपने नाम को सार्थक कर रहा है।
छात्रों ने उनका खूब सम्मान किया साथ ही विद्यालय की ओर से जीवन शिल्प पुस्तिका भेट की।