u tell i search

Saturday, September 15, 2012

हमारी क्लीनिक का उदघाटन


  वरदान डेन्टल क्लीनिक  यही है हमारे  भैया और भावी द्वारा
                                                झासी में खोला गया क्लीनिक जिसका 16 सितम्बर
                                                 को उदघाटन है। तो आप भी आइये उदघाटन में..... 

Friday, September 14, 2012

धूम-धाम से मनाया जीवन शिल्प इंटर कॉलेज द्वारा हिंदी दिवस...

हिंदी दिवस खूब धूम-धाम से मनाया जीवन शिल्प इंटर कॉलेज के छात्रो एवं अध्यापको द्वारा
जीवन शिल्प कॉलेज में छात्रो को शुद्ध हिंदी उच्चारण शिखा कर एवं हिंदी का महत्व बताकर
सही मायने में हिंदी दिवस मनाया। 
हिंदी हमारी भाषा है जिस पर हमें गर्व है।
यह देवनागरी लिपि विस्तार को समेटे एक सुंदर और अदभुत भाषा है।

Saturday, September 8, 2012

फिल्मी कलाकार आलोकनाथ जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर आयेगे..

हम आपके है कौन , हम साथ-साथ है , ताल , विवाह  जैसी सैकड़ो फिल्मो में काम  कर चुके महान कलाकार आलोकनाथ जल्द ही जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर के छात्र-छात्राओ से मिलकर उन्हें सफलता के गुर सिखायेगे। मुम्बई में अपना नाम जमा चुके आलोकनाथ कई उतार-चढ़ाव के बाद आज एक अलग पहचान बना चुके है। हिंदी फिल्मो में हीरो या हिरोइन के पिता के रोल के लिए फिल्मकार सबसे पहले आलोकनाथ का नाम ही पसंद करते है। फिल्मो में ही नहीं टी0 वी0 सीरियल में भी आपका अभिनय बेमिशाल है।



आ0 बाल ब्रह्मचारी रविन्द जी 'आत्मन' 12 से 18 सितम्बर तक करेगे बानपुर प्रवास

आ0 बाल ब्रह्मचारी रविन्द जी 'आत्मन' 12 से 18 सितम्बर तक करेगे बानपुर प्रवास
अनेको रचनाओ और पाठो के रचनाकार आध्यात्मिक चिंतन और सदाचारी जीवन वृत्ति रखने वाले आ0 प0 जी साहब से लाभान्वित होगे जीवन शिल्प इंटर कॉलेज के अध्यापक और छात्र
गौरतलब है की जीवन शिल्प इंटर कॉलेज के प्रेरणा श्रोत आ0 प0 जी  साहब कॉलेज आकर अध्यापको को सम्बोधन और छात्रो को मार्ग-दर्शन व् उपदेश देगे।
जीवन शिल्प इंटर कॉलेज के अध्यापक और छात्रो का जीवन सदाचारी और उच्च विचारवान बने

Thursday, September 6, 2012

जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस

जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रो ने शिक्षक सम्मान समारोह  का आयोजन  किया .इस समारोह की अध्यक्षता श्री अखिलेश  जैन  के द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रों ने अपने वक्तव्य देकर अध्यापको  का आभार व्यक्त  किया इसके  साथ ही तिलक लगाकर सम्मानित किया और कॉलेज के प्रबंधक श्री  विकास जैन के द्वारा सभी शिक्षको को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया और छात्रों को प्रेरणादायक कहानी सुनाकर उनको प्रेरित किया इस अवसर पर शिक्षको ने भी छात्रों को प्रेरित किया।