u tell i search

Friday, November 29, 2013

स्व० चौ० बाबूलाल जैन की स्मृति में जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज बानपुर में आजकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं कम्बल वितरण का कार्यक्रम चलाये जा रहे है..

जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज बानपुर में आजकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं कम्बल वितरण के  कार्यक्रम चलाये जा रहे है..
स्व० चौ० बाबूलाल जैन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष कि तरह इस वर्ष भी गरीबो और असहायों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया. जिसमे अनेक क्षेत्रीय लोगो ने शिरकत की.यहा से  १५१ कम्बल वितरित किये गये जिन्हे असहाय,गरीब और जरुरत लोगो को दिया गया. जीवन शिल्प में हाल ही में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों ने अपनी आँखे चैक कराई।

Friday, August 23, 2013

कलेक्टर साहब ने की जीवन शिल्प की बहुत प्रशंसा..

जीवन शिल्प परिवार में पधारे जिला अधिकारी महोद्य (कलेक्टर)
स्वतंत्रता दिवस पर पधारे जिले के सबसे बड़े अधिकारी ने जहा जीवन शिल्प की प्रशंसा की वही शिक्षा के क्षेत्र में जीवन शिल्प के संकल्प और उत्साह को भी बहुत सराहा।
साथ ही अन्य अधिकारियो के साथ नगर बासियो ने भी जीवन शिल्प को शिक्षा का अमृत एवम बल कल्याण कारी बताया।
कलेक्टर साहब ने जीवन शिल्प स्टूडेंट आई कार्ड एवम प्रोस्पेक्टर की एक नई सोच बताकर उसको खूब सराहते हुए अन्य विद्यालयों में उसे चलने की बात की. 

Tuesday, July 9, 2013

जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज बानपुर में नया सत्र शुरू हो रहा है .......

जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज बानपुर में समर कैंप एवम टीचर्स ट्रेनिंग कैंप सफलता से सम्पन्न होने के बाद नया सत्र शुरू हो रहा है .......
  पिछले वर्ष 280 छात्रों से शुरुवात कर उन्हें क्वालिटी एजुकेशन देकर अपने लक्ष्य की और बदते जीवन शिल्प  की अब आस- पास के गावो में होती प्रशंसा से जीवन शिल्प परिवार दुगने उत्साह के साथ नए छात्रो को पदाने के लिए तैयार है .

Tuesday, May 7, 2013

निशुल्क स्टूडेंट समर कैम्प एवम टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प

  निशुल्क स्टूडेंट समर कैम्प एवम टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प 
                                       (दिनांक -21 से 30 जून 2013 )
बालक/बालिकाओ की बहुमुखी प्रतिभा के विकास को ध्यान में रखते हुए जीवन शिल्प परिवार लाया है ...
बाल रुचिकर व्यक्तित्व विकास आधारित दस दिवसीय दस शोर्ट कोर्सेस ....,

१ . कंप्यूटर                       गौरव राठौर सर ,परमार सर 
२ . इंग्लिश स्पकिंग           शिवकांत सर , विकास सर 

३ . म्यूजिक                       सुशांत सर, नामदेव सर 

४ . आर्ट ऑफ़ क्राफ्ट           अनुभूति मेम, रिया जैन 

५ . स्केचिंग                        सोनिया  जैन, अनुभूति मेम 

६ . मेहदी                            सोनम मेम, डॉ रूपल जैन 
७ . कर्सिव राइटिंग              दीपक सर, मनोज सर 

८ . रंगोली                           समीक्षा जैन, सोनम मेम 

९ . स्पोर्ट्स                          मनोज पुष्पकार सर, रितेश जैन 
१० . योग                            संतोष तिवारी सर , अरुण जैन 
 एक  बार फिर अध्यापको  की  पढ़ाने  की तकनीक और बेहतर बनाने के लिए जीवन शिल्प परिवार  23 से  27 जून तक  निशुल्क टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है . जिसमे अध्यापको का बौद्धिक  एवं रचनात्मक विकास कर उन्हें अध्यापन के विभिन्न तारीखों के बारे में बताया जायेगा।
           प्रशिक्षक - राजीव जैन (प्रवक्ता )डी.ए.बी.इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली 
                           प्रो.कैलाश चन्द जैन महरोनी  एवं अमिताभ सर जैनिथ कोचिंग ललितपुर 
                  संयोजक -  विकास जैन (ऍम.डी. जीवन शिल्प इंटर कॉलेज)
                  आयोजक - जीवन शिल्प परिवार 
        स्थान -   जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर ललितपुर (उ.प्र.)

Thursday, May 2, 2013

जीवन शिल्प द्रारा ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा के लिए एक वर्ष में किये गए कार्यो को लोगों ने खूब सराहा....

जीवन शिल्प द्रारा ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा के लिए एक वर्ष में किये गए कार्यो को लोगों ने खूब सराहा....
नये-नये तरीको से कराया गया शिक्षण बालको को खूब भाया और उनमे शैक्षिणिक विकास तो हुआ ही उनके रहन-सहन, चाल-ढाल में भी काफी सुधार हुआ.. 
जीवन शिल्प का उद्देश्य बालको में शिक्षा के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण जीवन का शिल्प यानि कि व्यक्तित्व का विकास कर उन्हें सही मायने में शिक्षित एवम संस्कारित बनाना है। जिसमे हमें प्रथम वर्ष में ही अच्छी सफलता मिली है। आगे भी हमारे द्रारा बाल जीवन शिल्प के लिए बेहतर कदम उठाये जाते रहेगे। 

बालको के जीवन शिल्प को ध्यान में रखते हुए जीवन शिल्प परिवार के प्रथम वर्ष में उठाये सारे कदम सकारात्मक एवम प्रभावी रहे है, जो कि जीवन शिल्प परिवार के उत्साह को अत्यधिक बड़ा देता है।
हमारा संकल्प है कि  गाव का बालक/बालिका भी बेहतर जीवन जिए एवम अपने देश-संस्कृति, शिक्षा इत्यादी को समझे और बेहतर नागरिक बने जिसे शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्य भी पता हो।

Sunday, March 10, 2013

जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में त्रि-दिवसीय योग एवम स्वास्थ शिविर का आयोजन

 छात्रो के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए जीवन शिल्प इंटर कॉलेज त्रि-दिवसीय योग एवम स्वास्थ शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमे जीवन शिल्प के छात्र ही नहीं बल्कि सर्व हित को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी स्कूल के छात्रो को योग एवं हेल्थ टिप्स का लाभ मिलेगा। इसमे प्रशिक्षक के तौर पर विशिष्ट प्रशिक्षक जयपुर से श्याम बिहारी जोशी, जबलपुर से सत्या सोनी एवं ललितपुर से कुछ अन्य नियमित योगार्थी प्रशिक्षण देगे।
शिविर में स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी योगा एवं अन्य स्वस्थ सम्बन्धी टिप्स के साथ साथ स्मरण शक्ति बदने